राहुल गांधी का बयान .. तिरंगे पर वार।

राहुल गांधी का बयान .. तिरंगे पर वार।

राहुल गांधी का बयान .. तिरंगे पर वार।

कल तक आप बोल रहे थे,संघ तिरंगा विरोधी हैं???
संघी तिरंगा नहीं फहराएंगे???
पीएम का भी संघ से हैं, तो तिरंगा अभियान क्यों ???
पीएम ने डीपी बदली है मगर संघ कब अपने आधिकारिक सूत्रों पर तिरंगा का सम्मान रखेगा???
संघ ओर मोहन भागवत कब तिरंगा डीपी जारी करेंगे ????

ये तमाम सवाल राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष ने किए हैं।
और जनता जानती हैं।
मगर आज जब संघ द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सम्मान स्वरूप टि्वटर अकाउंट के आधिकारिक पेज पर जारी किया गया है वहीं आर एस एस प्रमुख द्वारा भी अपनी डीपी पर राष्ट्रीय ध्वज को जारी किया गया है बावजूद इसके आज फिर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया???

एक और देश की जनता देश की मुखिया की बात को मानते हुए गांव गांव जिले जिले शहर शहर में ध्वजारोहण कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष अब तक गंदी राजनीति के चक्कर में दलगत राजनीति के चक्कर में शायद यह भूल रहा है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर रहे हैं।
देश में 70 साल तक अपना वर्चस्व कायम करने वाले दल, और उनके सेवाभावी नेताओं से इस प्रकार की उम्मीद नहीं थी कि वे लगातार अपने विरोधियों को आड़े हाथ लेने के बजाय तिरंगे को ही युद्ध के मैदान में घसीटते हुए ले जाएंगे।

बार-बार तिरंगे पर इस तरह से सवाल करके कांग्रेस दल सहित राहुल गांधी एवं विपक्षी दल के नेता स्वयं को स्थापित रखने के लिए इस प्रकार के ओछे बयान जारी कर रहे हैं जो देश की शांति एवं राष्ट्रीय सौहार्द को भंग कर रहा है।

लगातार जनता को गुमराह करना और देश में अशांति फैलाना, यह सब वे विपक्षी नेता कर रहे हैं जो कल तक पूरे भारत में इस बात पर अड़ें रहे कि सत्ता दल,सहित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तिरंगा नहीं फहराएगा और न ही इस बात को समर्थन करेगा।

कल तक राहुल गांधी सहित तमाम विपक्षी दलों में यह हलचल रही कि वे राष्ट्रीय ध्वज को राजनीति की पराकाष्ठा को पूर्ण करने के लिए , मोहरा बनाएंगे ओर तब संघ इस नहीं अपना पाएगा।
और यही विपक्ष की जीत होगी।
लेकिन कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल दूषित राजनीति की चक्कर में, अपने वर्चस्व को कायम रखने के लिए तिरंगे का लगातार अपमान कर रहे हैं।
यह देश की जनता ओर इन्हीं के कार्यकर्ताओं को समझना होगा।
ये तिरंगा वर्सेस राहुल गांधी,राहुल गांधी बनाम पीएम की जंग है??
या आजादी के अमृत महोत्सव पर कुठारा भास???


पूजा बाथरा
मोटिवेश्नल लेखिका राष्ट्रीय पत्रकार नई दिल्ली

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow